फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अमरवाड़ा चुनाव में 16 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए, एक अस्वीकृत,बुधवार को नामांकन की अंतिम तारीख

Mon, 24 Jun 2024 08:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


 
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव में चुनाव आयोग को 17 अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त हुए थे। सोमवार को जांच में इसमें 16 आवेदन सही पाए गए। एक अभ्यर्थी का आवेदन जांच में विधि अनुसार नहीं होने पर अस्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
अमरवाड़ा उपचुनाव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून बुधवार है। इस तारीख तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के तहत 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


बता दें कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अमरवाड़ा सीट से तीन बार के कांग्रेस से विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा की सदस्यता ले ली थी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। जिस पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है। भाजपा ने पूर्व विधायक और हर्रई राजघराने के वंशज कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को उतारा है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी प्रत्याशी हैं। धीरन शाह इनवाती आंचलकुंड दरबार के सेवक सुखराम दादा के बेटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें