फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आज रात 12 बजे तक बढ़ी तबादलों के लिए समय सीमा; कई विभाग जारी कर सकेंगे अपनी सूची

Tue, 16 Jun 2026 08:24 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में तबादलों की तय समय-सीमा 16 जून की रात 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। अब लंबित तबादलों पर निर्णय लिया जा सकेगा। ऐसे में अब कई विभाग शाम तक अपनी सूची जारी कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए निर्धारित 15 जून की समय-सीमा समाप्त हो गई थी। पर अब इसे 16 जून की रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। 24 घंटे की समय सीमा बढ़ जाने के बाद अब कई विभाग अपनी सूची जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं 155 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों के साथ कई विभागों ने देर रात ट्रासंफर लिस्ट जारी की थी।  कुछ विभाग अपली तबादला सूचि जारी नहीं कर पाए थे। 

ये भी पढ़ें-  MP News:  तीन संतान के आधार पर हटाए गए सब-रजिस्ट्रार को मिली राहत, सेवा समाप्ति आदेश पर शासन ने लगाई रोक
विज्ञापन


 सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 155 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। वहीं, राज्य विभाग ने तहसीलदार/ नायब तहसीलदार के साथ ही 723 पटवारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। स्वास्थ्य विभाग ने 329 स्टॉफ नर्स समेत अन्य पदों पर आदेश जारी किए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, परिवहन, जल संसाधन समेत अन्य कई विभागों ने सूची जारी की। सोमवार देररात तक 10 से 15 हजार कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ विभागों में अभी भी पूरी सूची नहीं बन पाई। ऐसे में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्री तारीख आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से मांग कर सकते है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लोकायुक्त की जांच शाखा पर RTI से छूट खत्म, मध्य प्रदेश सरकार को झटका

 बता दें कि 20 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को आदेश जारी कर सभी विभागों को 15 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने भी कई अवसरों पर स्पष्ट किया था कि समय-सीमा बढ़ाने का कोई विचार नहीं है और विभागों को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करना चाहिए। वहीं, तबादलों की अंतिम तिथि होने के कारण सोमवार को कई मंत्री अपने-अपने विभागों में सक्रिय रहे। अधिकारी दिनभर तबादला सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कई विभागों में देर रात तक स्थानांतरण संबंधी कवायद चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें