मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बने है। इसमें 2021 के 8 और 2022 के 6 एसपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2021 की चयन सूची में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवारिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास का नाम शामिल है।
वहीं, 2022 की सूची में पद्मा विलोचन शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल और राजेश व्यास शामिल है। जानकारी के अनुसार पदोन्नति समिति के सामने तीन अधिकारियों के लिफाफे नहीं खोल गए और दो अधिकारियों के खिलाफ जांच के कारण लिफाफे बंद रहे।