फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पन्ना के 14 मजदूरों को तेलंगाना से मुक्त कराया, वीडी शर्मा की पहल से बंधक मजदूर पहुंचे घर

Sun, 28 Jan 2024 04:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर घटना की पूरी जानकारी देकर मजदूरों को मुक्त कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
तेलंगाना से 14 मजदूरों को मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में बंधक बनाए गए प्रदेश के पन्ना जिले के 14 मजदूरों को मुक्त कराया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहल पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के 45 मजदूरों को कर्नाटक और तेलंगाना में बंधक बनाया गया था। इन मजदूरों को दोनों राज्यों में बंधक बना कर मजदूरी कराई जा रही थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मानव तस्करों द्वारा पन्ना जिले के अलग-अलग क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 45 मजदूरों को कर्नाटक और तेलंगाना में बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। मानव तस्कर उक्त मजदूरों को जबलपुर में अच्छी मजदूरी दिलाने के नाम पर पन्ना से बहला फुसलाकर ले गए थे।

तस्कर मजदूरों को जबलपुर न ले जाकर 27 मजदूरों को कर्नाटक और 18 को तेलंगाना ले गए। कई महीनों से उक्त मजदूरों को बंधक बनाकर वहां मजदूरी कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के माध्यम से मजदूरों को बंधक बनाने की जानकारी मिलने के बाद उनको मुक्त कराने के प्रयास शुरू किए गए।  
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह को लिखा था पत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर घटना की पूरी जानकारी देकर मजदूरों को मुक्त कराने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना की पूरी जानकारी लेकर बंधकों को मुक्त कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के प्रयासों से तेलंगाना से 14 मजदूरों को मुक्त कराया गया है। 
तेलंगाना के करीम नगर प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से संपर्क कर 14 मजदूरों को बंधकों के कब्जे से मुक्त होने की जानकारी दी है। शर्मा ने कहा कि मजदूरों को लेकर करीम नगर पुलिस वहां से रवाना हो चुकी है। इस सफलता के लिए शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें