फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले, गढ़पाले बने गृह विभाग में उप सचिव

Tue, 28 Jan 2025 08:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुरैना जिला पंचायत के सीईओ इच्छित गढ़पाले को गृह विभाग में उपसचिव बनाया गया है। इसी तरह आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मप्र भोपाल में उपसंचाल नंदा भलावे कुशरे को सीईओ आगर मालवा जिला पंचायत बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र सरकार ने सोमवार को 42 आईएएस अधिकारियों के साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए हैं। सरकारी बंगला खाली करने को लेकर विवाद में आए मुरैना जिला पंचायत के सीईओ इच्छित गढ़पाले को गृह विभाग में उपसचिव बनाया गया है। इसी तरह आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मप्र भोपाल में उपसंचाल नंदा भलावे कुशरे को सीईओ आगर मालवा जिला पंचायत बनाया गया है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल के अपर संचालक राकेश कुशरे को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार विभाग का उपसचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उपसचिव इला तिवारी को सीईओ जिला पंचायत भोपाल बनाया गया है। लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में उपसचिव अभिषेक दुबे को सीईओ जिला पंचायत गुना, भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास विभाग में उपसचिव लता शरणागत को सीईओ जिला पंचायत बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल में सीजीएम मेहताब सिंह गुर्जर को सीईओ जिला पंचायत रीवा, मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव उमराव सिंह मरावी को सीईओ जिला पंचायत पन्ना, अपर कलेक्टर देवास प्रवीण कुलपगारे को सीईओ जिला पंचायत दमोह, मप्र वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन भोपाल में जीएम ओमप्रकाश सनोडिया को सीईओ जिला पंचायत विदिशा, अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन को सीईओ जिला पंचायत मंदसौर तथा मप्र भवन विकास निगम भोपाल के सीजीएम तथा मप्र सड़क विकास निगम में सीजीएम अभिषेक गहलोत को सीईओ जिला पंचायत जबलपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें