मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त 1541 करोड़ की राशि का अंतरण करेंगे। मेला ग्रांउड पर आयोजित कार्यक्रम से श्योपुर जिले के 98.87 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 460.40 करोड़ के निर्माण तथा विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Bhopal News: पेनक्रियाज में आई गंभीर चोट ने ली उदित की जान, सीएम के निर्देश पर आरक्षकों के खिलाफ केस दर्ज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सीसीएल राशि का चैक सौपेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क उपचार योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
ये भी पढ़ें-
आधा तेरा-आधा मेरा: हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ऐसे रची गई डेढ़ करोड़ हड़पने की कहानी; इनसाइड स्टोरी
भाई दूज से पहले लाड़ली बहनों को मिलेगी बढ़ी हुई किस्त
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में इस माह की राशि भाई दूज से पहले पहुंच जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 23 अक्टूबर से योजना की राशि 250 रुपये बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में योजना पर प्रतिमाह लगभग 1541 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। अब राशि 1250 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये प्रति माह होने के बाद राज्य सरकार पर हर महीने करीब 1859 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आमतौर पर हर माह 15 तारीख से पहले ही इस योजना की किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करते हैं।