फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chief Minister Oath: राज्यपाल ने मंत्रिमंडल गठन के लिए मोहन यादव को किया आमंत्रित, 13 को लेंगे शपथ

Mon, 11 Dec 2023 11:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP New CM: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। बुधवार 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा, इसकी जानकारी खुद यादव ने दी। 
विज्ञापन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात करते विधायक दल के नेता मोहन यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


डॉ. मोहन यादव नए मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ लेंगे। डॉ. मोहन ने खुद इसकी पुष्टि की है। शपथ स्थल का कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होना तय किया गया है। नए सीएम मोहन यादव के साथ बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे।

सीएम बनने पर क्या बोले मोहन यादव? 
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मोहन यादव ने कहा- 'मैं पार्टी का सिपाही हूं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, क्योंकि यह अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मुझे खुशी है कि मेरे जैसा सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी के अलावा पूरे प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। मुझे उम्मीद है कि सबके साथ मिलकर मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार में किए कामों को आगे बढ़ाऊंगा।'
विज्ञापन






शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें