मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज शुक्रवार को पांचवां दिन है। सदन में सवाल-जवाब, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा, याचिकाएं और अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। नियम 138(1) के तहत 13 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। इनमें सरकारी जमीनों पर कब्जा, विश्वविद्यालयों में भर्तियां, नई तहसीलों में कोर्ट खोलने, किसानों को सिंचाई की समस्या, गांवों में पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल भवनों की हालत और ग्रामीण सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही, आज सदन में 81 याचिकाएं भी रखी जाएंगी।