फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केन्द्रीय कैबिनेट ने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन परियोजना को दी मंजूरी, सीएम ने पीएम का माना आभार

Fri, 01 Aug 2025 09:26 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश को आर्थिक, धार्मिक और परिवहन के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव और पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मंजूरी देने के लिए आभार माना है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गई इस मंजूरी से मध्यप्रदेश को विशेष लाभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिलने से प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा सहित नागपुर (महाराष्ट्र) को भी इससे सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने से प्रदेश के महाकालेश्वर-ओंकारेशवर से श्रीशैलम (आंध्रप्रदेश) और रामेश्वरम (तमिलनाडु) तक ज्योतिर्लिंग यात्रा और सहज एवं आसान होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल में आज से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-सीएनजी, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


परियोजना के क्रियान्वयन से हर साल 5.3 करोड़ लीटर डीजल की बचत के साथ ही 10 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी। साथ ही एक हजार 206 करोड़ रुपए की लॉजिस्टिक्स लागत में भी बचत संभावित होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मालेगांव केस: प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर भावुक हुईं उमा भारती, नासिक जेल की याद में छलक पड़े आंसू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें