फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Mission 2023: 11 वचन से कांग्रेस BJP को करेगी चित!, कमलनाथ बोले-BJP डूबती नैय्या बचाने रोज बदल रही मुखौटे

Sun, 27 Aug 2023 05:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ बोले 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है। जो जनता को कभी हित नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वादो और दावों की सियासत तेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने से पहले कमलनाथ ने भाजपा को चित करने जनता को 11 बड़ी सौगात देने का वादा किया है। साथ ही बड़ा हमला करते हुए कहा कि शिवराज सरकार जनता को राहत देने नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या को बचाने रोज मुखौटे बदल रही है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रविवार को मध्य प्रदेश की जनता को 11 वचन दिए है। इसके साथ पीसीसी चीफ ने कहा कि अपने 11 वचनों के साथ मध्य प्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ आपके बीच है। मध्य प्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों। अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। कमलनाथ ने कहा कि मैं बार-बार दोहरा रहा हूं कि भाजपा सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए बनीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिए रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है। जो जनता को कभी हित नहीं कर सकती है। 

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ चुनाव की दृष्टि से यह सब वादे कर रहे हैं और काम बनते ही पहले की तरह वह फिर से वादों से पलट जाएंगे। शिवराज जी की सच्चाई का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि 2008, 2013 और 2018 के चुनाव घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जितने वादे किए थे उनमें से ज्यादातर बड़े वादे नहीं निभाए। कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की 22000 घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा 'सब आस लगाए बैठे थे, वह वादा करके भूल गए।' लेकिन अब जनता झूठे वादे करने वालों को भूलने वाली है। और ऐसा सबक सिखाने वाली है की दूध का जला छांछ भी फूंक-फूंक कर पिएगा।
विज्ञापन

  
कांग्रेस के यह 11 वचन 
महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ, किसानों का सपुल कर्ज माफ होगा, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, किसानों को 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ, 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ, जातिगत जनगणना का लाभ और किसान आंदोलन के मुकदमे माफ। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें