फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Mission 2023: भाजपा ने कन्यापूजन के साथ चुनाव प्रबंधन समिति कार्यालय का शुभारंभ किया

Sun, 23 Jul 2023 12:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में कई तरह के प्रबंधन होते है। ऐसे कामकाज की दृष्टि से कार्यलय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिहाज से माइक्रोमैनेजमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का शुभारंभ हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही तैयारी में जुट गई है। रविवार को भाजपा ने मिशन-2023 के लिए कन्यापूजन के साथ चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का मुख्यालय में शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रबधंन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव में कई तरह के प्रबंधन होते है। ऐसे कामकाज की दृष्टि से कार्यलय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिहाज से माइक्रोमैनेजमेंट किया जाएगा। शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर कहा है कि लगभग सभी समितियां तय हो चुकी है। चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के दौरान वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने का भी दावा किया है। 

वॉर रूम के लिए जगह की तलाश
भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए स्टेट वॉर रूम की तलाश कर रही है। जहां से भाजपा चुनावी रणनीति और मॉनीटरिंग करेगी। चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव चुनावी वॉर रूम के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित बंसल वन बिल्डिंग देखने पहुंचे। भाजपा ने 2018 में भी पार्टी ऑफिस से दूर नई जगह स्टेट वॉर रूम बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें