फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: ठंड के लिए करना होगा इंतजार, पांच दिन बाद मौसम

Fri, 28 Oct 2022 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में ठंडी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल प्रदेश में सर्दी बढ़ने का कोई कारण नजर नहीं आता है। अगले हफ्ते या कहें कि पांच-छह दिन बाद ठंडक बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठंडी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंडी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। अक्टूबर महीने के बचे दिन शुष्क ही बीतेंगे और इन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी संभव है। हिमालय में बर्फबारी के बाद प्रदेश का मौसम भी ठंडा होगा, लेकिन उसके लिए करीब एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। दिन का पारा 35 डिग्री पर बना हुआ है। रात का तापमान साढ़े 10 डिग्री पर पहुंच गया है। दिवाली के पहले गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा था, पर अब फिर ठंड गायब है। संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते से ठंड का जोर बढ़ेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह और राजगढ़ रहे, दोनों ही जगह तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। गुना में 34.2, ग्वालियर-उज्जैन-नौगांव में 34, खंडवा में 33.5, दतिया में 33.2, धार-रतलाम-सागर में 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तामपान में भी खास परिवर्तन नहीं रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 10.5 डिग्री तापमान रहा। मंडला में 11.6, रायसेन-छिंदवाड़ा में 13.4, नौगांव-उमरिया में 13.5, बैतूल में 13.8, खंडवा-खरगोन में 14.4, रीवा में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल प्रदेश में सर्दी बढ़ने का कोई कारण नजर नहीं आता है। अगले हफ्ते या कहें कि पांच-छह दिन बाद ठंडक बढ़ सकती है।  इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ रहेगा। जानकारों का मानना है कि ऊपरी हिस्से में बर्फबारी की संभावना बन रही है। हवाओं का रुख भी उसी तरफ का बना हुआ है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें