फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, सर्द हवाएं गिराएंगी पारा

Mon, 05 Dec 2022 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: रात के पारे में उछाल रहा है, इसके पीछे हवाओं का रुख बदलना बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदला है। सोमवार को यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद हवा का रुख एकबार फिर उत्तरी हो जाएगा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत है। तापमान में अधिकांश जिलों में उछाल दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो मंगलवार से मौसम फिर ठंडा हो सकता है। देश के ऊपरी हिस्से में पड़ रही सर्दी यहां भी प्रभाव डालेंगी। हवाओं का रुख बदलते ही प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव तो सबसे गर्म खंडवा रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन संभागों में रात का पारा सामान्य से काफी ज्यादा, इंदौर संभाग में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। कल से रात  के पारे में गिरावट संभव है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 28.9 14.8
इंदौर 29.2 16.8
जबलपुर 27.1 11.2
ग्वालियर 26.0 8.2
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी मप्र में तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया गया तो पूर्वी मप्र के कुछ जिलों में मामूली घटत दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा मौसम नौगांव में रहा। नौगांव में 7.3, नरसिंहपुर में 8, ग्वालियर-रायसेन में 8.2, पचमढ़ी-उमरिया में 8.5, दतिया में 9.1, खजुराहो में 9.2, रीवा में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में भी कई जगह उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म खंडवा रहा। खंडवा में 31.5, खरगोन में 31, उज्जैन में 29.8, नर्मदापुरम-इंदौर में 29.2 छिंदवाड़ा में 29, भोपाल में 28.9, मंडला में 28.6, दमोह में 28.5, धार 28.4, रतलाम में 28.2, गुना में 28.1, सागर में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात के पारे में उछाल रहा है, इसके पीछे हवाओं का रुख बदलना बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदला है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। सोमवार को यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद हवा का रुख एकबार फिर उत्तरी हो जाएगा। जिससे ठंडी हवाएं प्रदेश का पारा गिराएंगी। इसके प्रभाव से सर्दी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें