फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं तापमान साढ़े नौ डिग्री तक गिरा, कई जिलों में बारिश के आसार

Wed, 09 Mar 2022 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रही। प्रदेश में सबसे कम तापमान रीवा में दर्ज किया गया, यहां 11.2 न्यूनतम तापमान रहा। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में सबसे बड़ी गिरावट रही, यहां दिन का पारा 9.6 डिग्री तक गिरा है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान गिरा है। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में तापमान गिरा है। कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण ऐसा हुआ है। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। होशंगाबाद में 24 घंटे में ही दिन का तापमान साढ़े नौ डिग्री से ज्यादा गिरा है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। नीमच में 2 सेमी, मल्हारगढ़, मनासा में 1 सेमी बारिश हुई है। इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रही। प्रदेश में सबसे कम तापमान रीवा में दर्ज किया गया, यहां 11.2 न्यूनतम तापमान रहा। सबसे गर्म राजगढ़ (34.4) रहा। 

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में सबसे बड़ी गिरावट रही, यहां दिन का पारा 9.6 डिग्री तक गिरा है। सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा। वहीं बैतूल में 7.5 डिग्री की गिरावट रही, यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान अब भी कई जगह 15 डिग्री से नीचे है। रीवा में 11.2, पचमढ़ी में 11.6, खजुराहो में 12.2, नौगांव में 12.5, मंडला में 13, उमरिया में 13.1, रायसेन-नरसिंहपुर में 14, छिंदवाड़ा में 14.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.7 और 15, इंदौर में 30.3 और 17.4, ग्वालियर में 32.6 और 16, जबलपुर में 28.7 और 16 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, धार, देवास, नीमच, मंदसौर, 
टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां गरज के साथ बिजली चमकने-गिरने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के तापमान को प्रभावित करने  वाले तीन सिस्टम एक्टिव हैं। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार को दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वर्तमान में अफगानिस्तान और आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। अरब सागर के कोंकण तट से लेकर केरल तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें