फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: चार डिग्री तक उछला रात का पारा, 15 जनवरी के बाद मौसम फिर बदलेगा

Fri, 13 Jan 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में काफी बढ़े और शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में तापमान में उछाल जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान में उछाल जारी रहा। पूर्वी मप्र में दिन का पारा जरूर कहीं-कहीं लुढ़का है। रात का पारा चार डिग्री तक ऊपर गया है। अधिकांश जगह पारा 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15 जनवरी के बाद मौसम फिर बदलेगा और सर्दी बढ़ेगी। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। उसका असर भी प्रदेश में जल्दी ही दिखाई देगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में काफी बढ़े और शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर संभाग, रीवा, सागर, उज्जैन और भोपाल संभाग में रात का पारा सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क ही बना रहेगा। छतरपुर जिले में मध्यम कोहरा रह सकता है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में उछाल जारी रहा। पूर्वी मप्र में दिन का पारा जरूर कहीं-कहीं लुढ़का है। रात का पारा चार डिग्री तक ऊपर गया है। अधिकांश जगह पारा 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 7, मलाजखंड में 8.2, उमरिया में 8.6, रायसेन में 9.2, छिंदवाड़ा में 9.4, मंडला-रीवा में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दिन का तापमान पश्चिमी मप्र में गिरा है। पूर्वी मध्यप्रदेश में ज्यादा परिवर्तन नहीं रहा। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 31, मंडला में 29.6, दमोह में 29.5, खंडवा में 29.1, खजुराहो में 29, राजगढ़ में 28.5, सीधी में 28.4, उमरिया में 28.3,  नौगांव में 28.1, शिवपुरी में 28, सागर में 27.8, जबलपुर में 27.5, गुना में 27.4, सतना में 27.2, सिवनी में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल छाने लगे हैं। इस वजह से पश्चिमी मप्र के अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो जाएगा। हवाओं का रुख फिर से उत्तरी होने पर शनिवार शाम से फिर से वातावरण में सिहरन बढ़ सकती है। ऐसी उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद मौसम फिर बदलेगा और सर्दी बढ़ेगी। जानकारों की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात राजस्थान पर बन गया है। इस मौसम प्रणाली की वजह से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें