फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: जारी रहेगा सर्दी का सितम, दतिया-ग्वालियर में रात का पारा 4 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 28 Jan 2023 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। कहीं-कहीं पारा सात डिग्री से ज्यादा लुढ़का है। वहीं पश्चिमी हिस्से में दिन का पारा चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने श्योपुर सहित मालवा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं दस से ज्यादा जिलों में घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में तापमान और गिरने की संभावना है, वहीं सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। हवाएं भी अपना रुख बदल सकती हैं।  
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। बालाघाट, दमोह, उज्जैन, जबलपुर और छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। दतिया जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा। दतिया, सागर और रतलाम में शीतल दिन रहा। न्यूनतम तापमान रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। भोपाल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में रात के पारे में काफी गिरावट देखी गई। ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी रहा। प्रदेश में ग्वालियर, दतिया सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहा। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच और श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जो बता रहा है कि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों तथा बालाघाट, धार, इंदौर और उज्जैन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा। सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहने के आसार हैं। 30 जनवरी के बाद तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। कहीं-कहीं पारा सात डिग्री से ज्यादा लुढ़का है। वहीं पश्चिमी हिस्से में दिन का पारा चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा। दतिया में 4, ग्वालियर में 4.3, नौगांव में 6.2, खजुराहो में 6.5, गुना में 7, रीवा में 8.4, सतना में 9.4, राजगढ़ में 9.5, रतलाम में 9.6, सागर में 9.8, डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नौगांव, रीवा, सतना में सात डिग्री तक पारा लुढ़का है। रायसेन में दिन का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बने बादल छंटने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात का तापमान गिर रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने सकती है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास एक्टिव है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है। वर्षा होने के भी आसार हैं। हवा का रुख भी पूर्वी होने लगा है। सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने लगेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें