फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मप्र में पारे ने फिर भरी उछाल, दिन का तापमान आठ तो रात का पारा साढ़े पांच डिग्री तक चढ़ा

Sun, 29 Jan 2023 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन और रात के तापमान में उछाल रहा। रात का पारा कहीं-कहीं साढ़े पांच डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: कई इलाकों में बादल छाने लगे हैं। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में तापमान ने एक बार फिर उछाल भरी है। कई इलाकों में बादल छाने लगे हैं, साथ ही हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इसके कारण तापमान ऊपर जाने लगा है। हालांकि ये सिस्टम दो-तीन दिन में आगे बढ़ेगा और फिर सर्दी की वापसी होगी। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी बन रही है। रात का पारा कहीं-कहीं साढ़े पांच डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। दिन का तापमान भी उछला है। उज्जैन में 7.8 डिग्री तो इंदौर-धार में 6.2 डिग्री का उछाल रही। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपो्र्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेष रूप से बढ़े, शहडोल संभाग में काफी गिरे। रीवा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान बता रहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तथा अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन और रात के तापमान में उछाल रहा। रात का पारा कहीं-कहीं साढ़े पांच डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। रीवा में 7, खजुराहो में 7.2, नौगांव-ग्वालियर में 7.6, दतिया में 8.8, उमरिया में 9.9, रतलाम में 10.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी उछला है। उज्जैन में 7.8 डिग्री तो इंदौर-धार में 6.2 डिग्री का उछाल रही। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इसी सिस्टम के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हवाओं के साथ अरब सागर से मिल रही नमी के कारण बादल छाने लगे हैं। बादल छाने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें