फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, जानें कहां पड़ रही कितनी सर्दी

Fri, 18 Nov 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: न्यूनतम पारा कहीं-कहीं सवा पांच डिग्री तक गिरा है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 7.8 डिग्री, नौगांव में 8.3, उमरिया में 8.8, रायसेन में 9, खजुराहो में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
सर्दी का मौसम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। सर्द हवाओं से दिन और रात का तापमान तेजी से खिसका है। कहीं सवा पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, यहां 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जानकार बता रहे हैं कि कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर यहां भी रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्ब की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में शहडोल, सागर, नर्मदापुरम व भोपाल संभागों के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम व इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से कम बना रहा। न्यूनतम पारा एक बार फिर आठ डिग्री के नीचे पहुंचा है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 27.7 10.6
इंदौर 27.6 13.4
जबलपुर 27.2 10.1
ग्वालियर 27.6 10.4
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश भर में तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम पारा कहीं-कहीं सवा पांच डिग्री तक गिरा है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 7.8 डिग्री, नौगांव में 8.3, उमरिया में 8.8, रायसेन में 9, खजुराहो में 9.8, दतिया में 10, जबलपुर में 10.1, बैतूल में 10.2, ग्वालियर में 10.4, राजगढ़-भोपाल में 10.6, छिंदवाड़ा में 10.7, मंडला में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 31.6, दमोह में 30.8, रीवा में 30.4, खंडवा में 30.1, खरगोन-राजगढ़-रतलाम में 30, गुना में 29.8, नर्मदापुरम में 29.1, उज्जैन-मंडला-सागर में 29 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरी हवाओं ने प्रदेश का तापमान गिराया है। ऊपरी हिस्से में बर्फबारी और वहां से आ रही हवाओं का असर दिखने लगा है। कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जानकार बता रहे कि जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं से यहां का मौसम भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश को सीधे प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें