फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: केरलम में 550 एकड़ जमीन के लिए मध्य प्रदेश ने मांगे 280 करोड़, बीनाची एस्टेट के हस्तांतरण की तैयारी

Sat, 14 Nov 2026 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने केरलम के वायनाड स्थित 550 एकड़ बीनाची एस्टेट के हस्तांतरण के लिए 280 करोड़ रुपये मांगे हैं। निजी एजेंसी के मूल्यांकन के बाद राशि तय हुई है। एस्टेट में करीब 160 परिवार रहते हैं।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केरलम में स्थित अपनी 550 एकड़ की बीनाची एस्टेट के हस्तांतरण के लिए केरलम सरकार से 280 करोड़ रुपये की मांग की है। इस प्रस्ताव के साथ ही दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चला आ रहा संपत्ति विवाद सुलझने की दिशा में आगे बढ़ा है।

मध्य प्रदेश सरकार ने इस साल 17 मार्च को उचित मुआवजा मिलने की शर्त पर वायनाड स्थित इस एस्टेट को केरलम सरकार को सौंपने का निर्णय लिया था। इसके बाद एक निजी एजेंसी के माध्यम से संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन कराया गया। मूल्यांकन के आधार पर एस्टेट की कीमत 280 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

संपत्ति में बसे हैं करीब 160 परिवार

विज्ञापन

वायनाड स्थित बीनाची एस्टेट में कॉफी के बड़े बागान हैं। इस संपत्ति के करीब 65 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 160 परिवार रहते हैं। केरलम सरकार की प्राथमिकता इन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिलाना है। इससे पहले केरलम सरकार ने संकेत दिया था कि वह इस जमीन का अधिग्रहण कर यहां रह रहे किसानों को मालिकाना हक के दस्तावेज (टाइटल डीड) देना चाहती है।

पढ़ें: रतलाम में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत; कोहराम

बातचीत से समाधान की कोशिश

विज्ञापन

केरलम सरकार ने मध्य प्रदेश के प्रस्ताव की समीक्षा करने और हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह इस अधिकारी के लगातार संपर्क में है। सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का समाधान निकल आएगा।

हालांकि, पूरी प्रक्रिया में मुआवजे की राशि पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनना सबसे महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि आपसी सहमति से तय राशि मिलने के बाद ही एस्टेट का हस्तांतरण किया जाएगा। यदि दोनों पक्ष किसी सर्वसम्मत समझौते पर नहीं पहुंचते हैं, तो मामला मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) के लिए भेजा जाएगा।

प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी के पास है स्वामित्व

विज्ञापन

बीनाची एस्टेट का स्वामित्व मध्य प्रदेश सरकार के उपक्रम प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड (पीआईसीएल) के पास है। यह कंपनी राज्य सरकार के वित्त विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।

ऐतिहासिक रूप से पूर्ववर्ती सेंट्रल प्रोविंसेस एंड बरार, ग्वालियर और मध्य प्रदेश की प्रशासनिक विरासत से जुड़ी यह कंपनी राज्य की सीमा से बाहर स्थित विभिन्न सरकारी संपत्तियों का प्रबंधन और देखरेख करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें