फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: सीएम डॉ. यादव बोले-कांग्रेसी बार-बार आदिवासी समाज का अपमान करते हैं, यह उनकी गंदी मानसिकता है

Sun, 12 May 2024 04:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर पलटवार किया है। चौथे चरण की 8 सीटों पर मतदान एक दिन पहले कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है।
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण की आठ सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इसमें तीन सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित रतलाम, धार और खरगौन सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। इससे पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान ने भाजपा को बड़ा मुद्दा दे दिया है। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी नाना पटोले के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार आदिवासी समाज का अपमान करती हैं, यह उनकी गंदी मानसिकता है। डॉ. यादव ने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस के नेता बार-बार आदिवासी समाज के लोगों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के भगवान श्री राम के मंदिर के दर्शन करके जाने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राम मंदिर को अपवित्र कर दिया है। राम मंदिर को हम गंगाजल से धोएंगे। यह इनकी गंदी मानसिकता है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आदिवासियों का अपमान करते हैं। भगवान राम तो 11 साल तक उनके बीच में रहे और शबरी माता के जूठे बेर खाकर जो उन्होंने संदेश दिया कि सभी वर्गों में समान रूप से बंधुत्व का भाव रखना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेसियों की मानसिकता यह लगातार पराजय के डर से इतना गंदा सोचते हैं यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। मैं इसकी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण चल रहा है यह अपने वोट बैंक के लिए एक तरह से संविधान की हत्या करना चाहते है। यह एससी, एसटी और ओबीसी सभी का आरक्षण समाप्त कर वर्ग विशेष को देना चाहते हैं। संविधान बदलने की उनकी जो मानसिकता है, एक तरह से कर्नाटक सरकार में इनके कर्मों से दिखाई दे रही है।  जहां कांग्रेस की सरकार बनती है वहां ये लगातार एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर रहे हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि मैं स्वयं ओबीसी वर्ग से आता हूं। हमारे तीन-तीन मुख्यमंत्री ओबीसी के अलावा सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय, राजस्थान में सामान्य वर्ग से भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया, यह सबका साथ सबका विकास भाजपा की ये जो लाइन है हम उस लाइन पर चलते हैं। ऐसी मानसिकता से कांग्रेस बाहर आए। कांग्रेस इस ढंग का माहौल बनाना चाहती है कि वो हर हालत में वोट जिहाद की कल्पना करती है। यह भारत है और चारों तरफ मोदीमय वातावरण है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। मैं इसकी बहुत निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें