फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: रायसेन जेल में प्रहरी को गोली मारने के मामले में जेल अधीक्षक चौरे निलंबित, जेल में कैसे पहुंचा कट्टा?

Wed, 02 Sep 2026 09:24 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रायसेन जिला जेल में बुधवार सुबह ड्यूटी कर रहे प्रहरी को एक बंदी ने देसी कट्टे से गोली मार दी। घटना के बाद कार्यवाहक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है, वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर बंदी तक हथियार पहुंचा कैसे।
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जेल में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक प्रहरी को बंदी ने गोली मार दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह को उपचार के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जेल मुख्यालय ने रायसेन जिला जेल के कार्यवाहक अधीक्षक आरके चौरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सबसे अहम सवाल यही है कि जेल में बंदी के पास देसी कट्टा कैसे पहुंचा, जिससे उसने गोली चलाई। जेल मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार घटना 2 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे रायसेन जेल के लाल गेट और सिल्वर गेट के बीच जेल गेट पर हुई। यहां प्रहरी दिग्विजय सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान विचाराधीन बंदी नीलेश, पिता निर्भय सिंह ने कथित तौर पर कट्टे से उन पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रहरी घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 47 साल बाद भी नर्मदा का पूरा पानी नहीं ले पाया MP, अब 2031 तक हर बूंद के इस्तेमाल की योजना

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप
घटना के बाद जेल मुख्यालय की प्रारंभिक जांच में जेल की सुरक्षा और नियंत्रण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और शिथिल नियंत्रण के कारण यह घटना हुई। इसी आधार पर कार्यवाहक जेल अधीक्षक आर.के. चौरे को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम-1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जेल मुख्यालय भोपाल रहेगा और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  11 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ा: एक ही व्यक्ति की चार फर्मों ने GeM पर लगाई बोली, महंगे दाम पर बेचे कंप्यूटर-UPS

उप जेल अधीक्षक को रायसेन भेजने के निर्देश
जेल मुख्यालय ने रायसेन जेल की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भोपाल केंद्रीय जेल के अधीक्षक को एक उप जेल अधीक्षक तत्काल रायसेन भेजने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है। फिलहाल घायल प्रहरी का उपचार भोपाल एम्स में कराया जा रहा है। वहीं, बंदी के पास हथियार पहुंचने और जेल की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें