फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: अतिथि शिक्षकों ने रोका शिवराज सिंह चौहान का काफिला, एक बार फिर दे दिया आश्वासन, 2 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अतिथि शिक्षकों ने पूर्व सीएम शिवराज द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की मांग लगातार कर रहे हैं। रविवार को अतिथियों ने शिवराज सिंह को अपनी पीड़ा बताई। घोषणा पूरी होगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
शिवराज को अपनी पीड़ा बताते अतिथि शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। दरअसल रविवार को शिवराज नसरुल्लागंज जा रहे थे इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने काफिले को रोक कर शिवराज सिंह चौहान को अपनी पीड़ा बताई। एक अतिथि शिक्षक ने महापंचायत की घोषणा पूरी होगी या नहीं, इसे लेकर सवाल पूछा जिस पर शिवराज सिंह ने एक बार फिर से आश्वासन दिया है।अतिथि शिक्षकों ने जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका, सबसे पहले अतिथि शिक्षकों ने डीपीआई द्वारा उन्हें निकालने की बात बताई। जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्चर्य व्यक्त किया। अतिथि शिक्षक ने शिवराज से  पूछा कि आप महापंचायत की घोषणा पूरी करवा सकते हैं तो हां या ना जो भी आपका जवाब हो आज ही हमें बता दें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मै अपनी घोषणाएं पूरी करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मै बात करुंगा। 
विज्ञापन





शिवराज ने महापंचायत की थी ये घोषणाएं 

1. अतिथि शिक्षकों को पीरियड नहीं महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
2. एक साल के लिए पूरा अनुबंध होगा, जो हर साल आगे बढ़ाया जाएगा।
3. शिक्षक भर्ती 25% का आरक्षण था। उसे बढ़ाकर 50% किया जाएगा।
4. हर महीने एक निश्चित तारीख पर मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
5. पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
6. साल के बीच में कोई गैप नहीं होगा। ना तो किसी अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की जाएगी।



दो अक्टूबर भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
अतिथि शिक्षक अपनी मांगों के लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। एक बार फिर से राजधानी भोपाल में 2 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन है। अतिथि शिक्षकों से जुड़े सभी सोशल मीडिया ग्रुप में इसे लेकर मैसेज भेजे जा रहे हैं। जनकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की रात से अतिथि शिक्षक भोपाल पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें