मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ODOP (One District One Product) पुरस्कार 2024 समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के किसानों, शिल्पकारों और कारीगरों की मेहनत और कुशलता को समर्पित किया है।
ये भी पढ़ें-
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: CM का टैक्समास मुख्यालय दौरा,बोले- MP प्रमुख वस्त्र उत्पादन राज्यों में से एक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ODOP पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों, शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित है, जिनके एकल प्रयास और कौशल ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।
ये भी पढ़ें-
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: CM की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से भेंट, प्रदेश बनेगा एविएशन और लॉजिस्टिक हब
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में चयनित उत्पादों को ब्रांडिंग, विपणन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश ODOP मॉडल में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान सभी को प्रेरित करेगा कि वे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दें। उन्होंने अधिकारियों और योजनाओं से जुड़े सभी प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।