फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Forest Department Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएफओ बदले

Tue, 23 Jun 2026 09:01 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के डीएफओ और उप वनमंडल अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश वन विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के वन मंडल अधिकारियों (डीएफओ) और उपवन मंडल अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में वर्ष 2021 और 2022 बैच के कई युवा आईएफएस अधिकारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

सिवनी (उत्पादन) वनमंडल वनमंडलाधिकारी श्रेयस श्रीवास्तव को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख में उप वन संरक्षक बनाया गया है। वहीं, शिवपुरी के उप वनमंडल अधिकारी ए प्रभंजन रेड्डी को देवास (उत्पादन) वन मंडल में वनमंडलाधिकारी, विश्रामगंज उत्तर पन्ना वनमंडल में उप वनमंडल अधिकारी अंशुल तिवारी को रायसेन को वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, कुरई दक्षिण सिवनी के उप वनमंडल अधिकारी गुरलीन कौर को छिंदवाड़ा में वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में
विज्ञापन


बैतूल उप वनमंडल अधिकारी सुंदर निवेदन को प्रतिनियुक्ति पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में उप वन संरक्षक बनाया गया है। खंडवा में उप वनमंडल अधिकारी मेनगा व्ही को सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल का वनमंडलाधिकारी, उत्तर सागर में उप वनमंडल अधिकारी शैलेश माचरा को पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल में वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। 
इसके अलावा रीवा में उप वनमंडल अधिकारी हितेश खंडेलवाल को सिवनी वनमंडलाधिकारी, नरसिंहपुर उप वनमंडल अधिकारी विकास शर्मा को सामाजिक वानिकी वृत्त इंदौर का वनमंडलाअधिकारी, गुना उप वनमंडल अधिकारी विकास शर्मा को सामाजिक वानिकी वृत्त इंदौर में वनमंडलाधिकारी, गुना उपवनमंडल अधिकारी नीरज निश्चल को वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल में उप वन संरक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: 'सत्ता व संपत्ति की लड़ाई चल रही है', जयराम रमेश का भाजपा पर बड़ा हमला; जमीन खरीद मामले पर गरमाई सियासत

वहीं, विदिशा उप वनमंडल अधिकारी हिमांशु त्यागी को सामाजिक वानिकी वृत्त झाबुआ में वनमंडलाधिकारी,  अनूपपुर उप वनमंडल अधिकारी प्रितेश मनोहरराय कसे सामाजिक वानिकी वृत्त वनमंडलाधिकारी, शहडोल के जैतपुर में उप वनमंडल अधिकारी विनोद जाखड़ को प्रतिनियुक्ति पर मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में उप वन संरक्षक, दक्षिण पन्ना पवई में उप वनमंडल अधिकारी अक्षत जैन को सामाजिक वानिकी वृत्त रीवा में वनमंडलाअधिकारी, सिंगरौली में उप वनमंडल अधिकारी समीर रंजन मिश्रा को दक्षिण बालाघाट में वनमंडलाधिकारी और पश्चिम बैतूल चिचौली में उप वनमंडल अधिकारी ध्रुव श्रीवास्तव को सामाजिक वानिकी वृत्त बैतूल में वनमंडलाअधिकारी बना कर भेजा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें