फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो का मामला; तोमर बोले- यह सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा

Wed, 15 Nov 2023 10:43 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के पैसों के लेनदेन वाले वायरल वीडियो के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस वीडियो को लेकर विपक्ष भाजपा पर खूब हमले कर रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने अपने बेटे के वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो को झूठा बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बेटे के वायरल हो रहे पैसों के लेनदेन वाले वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज सोशल मीडिया पर एक कूट रचित वीडियो मेरे बेटे से संबंधित वायरल किया गया है। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है जो चुनाव के समय विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि पूर्व में इस तरह के झूठे वीडियो के संबंध में मेरे बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने पुलिस जांच हेतु आवेदन भी किया था। मैं आज पुन: इस वीडियो की CFSL जांच हेतु एजेंसियों से मांग करता हूं। ताकि सत्य बाहर आ सके और षड्यंत्र उजागर हो सके।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक के बाद एक पैसे के लेनदेन के वीडियो जारी हो रहे हैं, जिन्हें लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां चौतरफा निंदा कर रही हैं और भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें