फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा का VRS के लिए आवेदन, चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले- भविष्य का पता नहीं

सार

मध्यप्रदेश शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने सेवा से वीआरएस लेने के लिए आवेदन कर दिया है। वह भिंड में सामाजिक क्षेत्र में काम करेंगे। 
विज्ञापन
शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी भी सियासत में दाव अजमाना चाह रहे हैं। अब शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने 35 साल की सेवा पूरी होने पर अपनी सेवानिवृत्ति से दो साल पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया है, जो स्वीकृति के लिए अंतिम चरण में है। राजीव शर्मा के वीआरएस लेने आवेदन देने के बाद अब उनके भिंड जिले से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमर उजाला ने शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा से बात की। उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि भविष्य का पता नहीं? अभी अपने गृह जिले में सामाजिक क्षेत्र में काम करुंगा।
विज्ञापन


बता दें, राजीव शर्मा 13 जून 1988 को मध्यप्रदेश राज्य सेवा में आए। साल 2010 में उनको आईएएस अवॉर्ड हुआ। फिलहाल, वह 13 अप्रैल 2021 से शहडोल कमिश्नर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने शहडोल में फुटबाल क्रांति और जल क्रांति जैसे कई बड़े काम किए, जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा था। फुटबाल क्रांति में शहडोल में युवाओं के कई छोटे-छोटे फुटबाल क्लब बनाए। वहीं, जल क्रांति में कुओं को बारिश के पानी से रिचार्ज करने की तकनीक पर काम किया। शर्मा ने बताया कि वह भिंड में इन्हीं क्षेत्रों में काम करेंगे। 

सवाल: आपने वीआरएस के लिए आवेदन दिया? 
उत्तर: हां, मैंने डेढ़ महीने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वह सरकार के स्तर स्वीकृति के लिए अंतिम चरण में है। मैं अब अपनी जन्मस्थली का ऋण चुकाने के लिए काम करना चाहता हूं। 35 साल नौकरी कर ली। मैं कई साल से विचार कर रहा था।
विज्ञापन


सवाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव है? आप भी चुनाव के दंगल में उतरेंगे? 
उत्तर: नहीं, मैं फिलहाल भिंड जा रहा हूं। अभी चुनाव लड़ने जैसी कोई बात नहीं है?

सवाल: भविष्य में राजनीति में आएंगे?
उत्तर: भविष्य का मुझे पता नहीं है। लेकिन मैं सामाजिक क्षेत्र में काम कर भिंड की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहता हूं।
विज्ञापन


सवाल: आपसे किसी राजनीतिक पार्टी ने संपर्क किया?
उत्तर: देखिए, अभी न तो किसी राजनीतिक पार्टी ने मुझसे संपर्क किया है और न ही मैं राजनीति में जा रहा हूं।

सवाल: आप अपने गृह जिले में किस क्षेत्र में काम करेंगे?
उत्तर: मैं अपने गृह जिले लौटकर सामाजिक क्षेत्र में काम करुंगा। अन्ना हजारे की तरह जल संवर्धन समेत कई क्षेत्रों में काम की शुरुआत की जाएगी। भिंड में साढ़े चार लाख लीटर दूध का उत्पादन प्रतिदिन होता है। वहां के पशुपालकों और किसानों को आगे बढ़ाने काम करुंगा। खेती के क्षेत्र में, समाजिक कुरीतियों को दूर करने, भिंड को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाने समेत कई क्षेत्र हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें