फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: भोपाल में रात एक बजे तक खुली थी शराब की दुकान, तीन दुकानों पर 75 हजार जुर्माना लगाया

Fri, 13 Oct 2023 08:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग नियमों को लेकर सख्त है। भोपाल में आबकारी विभाग ने देररात तक शराब की दुकान खुली पाये जाने पर तीन दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
भोपाल में शराब दुकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल आबकारी विभाग ने 3 शराब दुकानों को निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला पाए जाने पर प्रत्येक दुकान पर 25 हजार रूपये के हिसाब से 75 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। प्रभारी आबकारी अधिकारी भोपाल के विगत दिनों किए गए निरीक्षण में कम्पोजिट मदिरा दुकान पिपलानी लायसेंसी विजय सिंह, कम्पोजिट मदिरा दुकान अन्ना नगर लायसेंसी भोले विश्वनाथ, कम्पोजिट मदिरा दुकान, करौंद चौराहा, भोपाल लायसेंसी रामस्वरूप शिवहरे द्वारा विक्रय हेतु निर्धारित समय रात 11:30 बजे के बाद रात एक बजे मदिरा दुकान खुली पाई गई एवं कम्पोजिट मदिरा दुकान करोंद चौराहा लायसेंसी रामस्वरूप शिवहरे मदिरा दुकान निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे के पूर्व प्रातः 6.45 बजे खुली पाई गई। यह मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


इन तीनों ही प्रकरण में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लायसेंसियों का उक्त कृत्य, शमनीय होने से तीनों कम्पोजिट मदिरा दुकानो पर रूपये 25-25 हजार की शास्ति अधिरोपित किय जाने के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किए गए है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें