फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: चुनाव से पहले भगवान की शरण में नेता, भोपाल में सौ करोड़ में बनेगा श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर

Sat, 07 Oct 2023 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल की नरेला विधानसभा से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर का शिलान्यास किया। यह कॉरिडोर 21 एकड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र के छोला इलाके में स्थित प्राचन मंदिर श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का विस्तार किया जा रहा है। यह मंदिर 800 वर्ष से भी अधिक पुराना है। नरेला से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भाजपा से विधायक हैं। सारंग ने शनिवार को श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि महाकाल कॉरिडोर की तरह नरेला विधानसभा के छोला क्षेत्र में “श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर” बनाया जा रहा है। करीब 100 करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। पहले चरण में 20 करोड़ की लागत से श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर बनाया जाएगा। 21 एकड़ में मंदिर समेत कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह राजधानी का सबसे प्राचीनतम मंदिर है। इसका जीर्णोद्धार नए सिरे से किया जाएगा। खेड़ापति मंदिर को राजधानी का सबसे भव्य मंदिर के रूप में डेवलप किया जाएगा। मंदिर परिसर के समीप मार्केट भी सुव्यवस्थित किया जाएगा। श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के शिलान्यास के अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत जगदीश दास, गुफा मंदिर महंत राम प्रवेश दास जी महाराज, वृंदावन से आचार्य देवमुरारी बापू, वाटिका धाम महंत श्री हरिराम दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर और छोला दशहरा मैदान होंगे एक
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में छोला दशहरा मैदान व मंदिर परिसर के बीच सड़क गुजरती है। वहीं नए डिजाइन में मंदिर और मैदान एक हो जाएंगे। मंदिर के सामने की सड़क को दशहरा मैदान के पीछे से घुमाकर डायवर्ट किया जाएगा। इसको ऐसा डिजाइन किया गया है कि विदिशा रोड से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दशहरा मैदान को पवेलियन के रूप में डेवलप किया जाएगा। नीचे मार्केट होगा। ऊपर लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। छोला दशहरा मैदान में बड़े आयोजनों में आने वाले लोगों को सड़क पर न खड़ा होना पड़े। इसके लिए बैठक व्यवस्था बनाई जाएगी। सड़क को दशहरा मैदान के पीछे की तरफ से घुमाकर निकाला जाएगा। इससे आने जाने वाले वाहनों को न तो जाम लगेगा और न ही आने जाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन


काली परेड से अयोध्या बायपास तक बनेगा छोला फ्लाईओवर
मंत्री ने बताया कि श्री खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर के प्रांगण के ऊपर से आर्च नुमा फ्लाईओवर भी खास होगा। लगभग 4.80 किमी लंबा यह फ्लाईओवर यूनियन कार्बाइड के पास काली परेड से अयोध्या बायपास तक 3646.27 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस ब्रिज के बन जाने से क्षेत्र में यातायात का घनत्व कम होगा।

कॉरिडोर में किया जाएगा हनुमान चालीसा की चौपाइयों का चित्रण
मंत्री ने बताया कि कॉरिडोर में हनुमान चालीसा की चौपाइयों एवं हनुमान जी से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा। इनमें लंका दहन, संजीवनी बूटी सहित विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें