फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: बाघों की लड़ाई में घायल शावक को भेजा गया बांधवगढ़, दहशत में रात गुजार रहे लोग

Mon, 06 Nov 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

एक से अधिक बाघों की मौजूदगी में इनके बीच क्षेत्र में आधिपत्य को लेकर संघर्ष होने लगा है। रविवार को ऐसी ही एक लड़ाई में बाघ का शावक घायल हुआ है।
विज्ञापन
शहडोल में बाघों की लड़ाई में घायल शावक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर अंतर्गत लखनपुरा बीट में बरना गांव के पास बाघों की मूवमेंट बढ़ गई है। एक से अधिक बाघों की मौजूदगी में इनके बीच क्षेत्र में आधिपत्य को लेकर संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) का मामला सामने आया है। इसमें एक शावक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बांधवगढ़ नेशनल पार्क ले जाया गया है। जहां से मुकुंदपुर ले जाया जाएगा।  
विज्ञापन


बता दें कि शहडोल जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना आम हो गया है। जिले की सीमा बांधवगढ़ नेशनल पार्क एवं संजय गांधी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है, जिसकी वजह से आए दिन जंगली जानवर यहां आ जाते हैं। डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि लखनपुरा बीट से लगे बरना गांव के पास शनिवार की रात बाघों के दहाडऩे की आवाज आई थी। सूचना पर सर्चिंग कराई गई, जिसमें दो वर्ष का बाघ शावक घायल अवस्था में मिला। शावक पर यह हमला बाघों की आपसी लड़ाई का नतीजा था। आज सुबह बांधवगढ़ से टीम बुलाई गई। जिसने घायल बाघ को सुरक्षित करने ट्रंकुलाइज कर उसका उपचार किया गया। रेस्क्यू का कार्य सुबह 10 बजे से शाम करीब 5.30 बजे तक चला। उन्होंने बताया कि घायल शावक को बांधवगढ़ ले जाया गया है, जहां से मुकुंदपुर में शिफ्ट किया जाएगा। 

बाघों के मूवमेंट के कारण वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है रि जंगल में ना जाएं और अंधेरे में घरों से बाहर ना निकलें। ग्रामीण काफी दहशत में वहां रात गुजार रहे हैं। लोग का कहना है कि लगातार यहां जंगली जानवरों का आना-जाना बना रहता है जिसकी वजह से उन्हें खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें