फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस के वचन पत्र को वीडी शर्मा ने बताया झूठ की बुकलेट, बोले- झूठी कांग्रेस के झूठे वादे

Tue, 17 Oct 2023 02:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: कांग्रेस के वचन पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी सामने आ गया है। सीएम ने जहां वचन पत्र को महाझुठ पत्र बताया था वहीं शर्मा ने इसे झूठ की बुकलेट कहा है। इसके साथ शर्मा ने कमलनाथ के वायरल वीडियो, आपसी खींचतान पर भी वार किया हैं।
विज्ञापन
वीडी शर्मा का कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वचन पत्र पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमले जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने इस वचन पत्र को झूठ की बुकलेट करार देते हुए कहा कि झूठी कांग्रेस और कांग्रेस के वायदे भी झूठ हैं। शर्मा ने आज (मंगलवार) बीजेपी मीडिया सेंटर में पत्रकारों ने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र नहीं है बल्कि यह छल, कपट और धोखे का पत्र है। गरीब की रोटी कपड़ा और मकान कांग्रेस छीन लेगी। वचन पत्र के नाम पर रस्म अदायगी की गई है।
विज्ञापन




चल रहा कपड़ा फाड़ युद्ध
वीडी शर्मा ने कहा कि श्रीमान 76 और 77 के बीच कपड़ा फाड़ युद्ध चल रहा है। छल कपट की शुरुआत झूठी किसान कर्जमाफी से की गई है। किसान कर्जमाफी के नाम पर किस मुंह से वादा किया जा रहा है। अजब यह नहीं है कि कांग्रेसी झूठ बोलते हैं। गजब यह है कि वो बार-बार झूठ बोलते हैं। शर्मा ने कहा कि हम कहना चाहते हैं शिकारी आएगा, जाल फैलाएगा दाने का लोभ दिखाएगा लेकिन मध्य प्रदेश की जनता जाल में नहीं फंसेगी। कमलनाथ तो कह रहे हैं कि जाओ और कपड़े फाड़ो। पहली सूची में ही कमलनाथ दिग्गीवाद से परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें