फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नामांकन का आज आखिरी दिन, सलकनपुर में देवी दर्शन के बाद सीएम शिवराज भरेंगे पर्चा

Mon, 30 Oct 2023 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 MP Election Nomination Update: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम अवसर है। ऐसे में आज बड़ी संख्या में नामांकन होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित कई बड़े नेता जिन्होंने अब तक नामांकन नहीं किया है वे नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए आज 30 अक्तूबर को आखरी दिन है। दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन पत्र जमा किए जा सकें। इसके बाद कल 31 अक्तूबर को अब तक प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। 2 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। ऐसे में सोमवार को बड़ी संख्या में नामांकन भरने लिए उम्मीदवारों के निर्वाचन कार्यालय पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब तक 1466 नामांकन पत्र भरे गए हैं। निर्धारित समय में चार शासकीय अवकाश होने के चलते इस बार अभ्यार्थियों को पर्चा भरने के लिए छह दिन का ही समय मिल पाया है। गौरतलब है कि प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

सीएम भी आज भरेंगे नामांकन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। वे परिवार समेत पर्चा भरने जायेंगे। इसके पहले वे दोपहर एक बजे सलकनपुर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने टीवी कलाकार विक्रम मस्ताल को उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें