फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023 Live: बुरहानपुर में गधे पर बैठ नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी, 17 नवंबर को पूरे एमपी में अवकाश

Thu, 26 Oct 2023 04:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: पीएम मोदी कल सतना जिले के चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। पीएम यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके साथ सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:20 PM, 26-Oct-2023

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए पूरे मप्र में अवकाश घोषित किया गया है।  

03:14 PM, 26-Oct-2023
गधे पर बैठकर नामांकन भरने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

गधे पर बैठकर नामांकन
चुनावी माहौल के बीत मध्यप्रदेश में अजब-गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को बुरहानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याक्षी विरोध स्वरूप गधे पर बैठकर नामांकन का पर्चा दाखिल करने SDM कार्यालय पहुंचा। प्रत्याक्षी का नाम प्रियांक सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ने जनता को गधा बनाया है।

02:05 PM, 26-Oct-2023

धार प्रत्याशी नीना वर्मा ने भरा पर्चा
धार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नीना वर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं थी। नीना विक्रम वर्मा पिछली तीन बार से भाजपा की धार विधानसभा से विधायक है।

धार विधानसभा से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष राजीव यादव ने नामांकन पत्र जमा किया। राजीव यादव भाजपा से धार विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने नीना वर्मा के टिकिट का विरोध भी किया था। 

कांग्रेस के बागी कुलदीप सिंह ने भरा नामांकन 
धार विधानसभा से कांग्रेस के बागी नेता कुलदीप सिंह बुंदेला ने नामांकन पत्र जमा किया। कुलदीप धार विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम की पत्नी प्रभा गौतम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा गौतम ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है।

 

विज्ञापन
12:56 PM, 26-Oct-2023
पत्रकारों से चर्चा करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

निशा बांगरे को टिकट देने के सवाल पर कमलनाथ ने साधी चुप्पी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज (गुरुवार) अपने निवास शिकारपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे मतदाता पर पूरा विश्वास है। यह चुनाव किसी पार्टी और विधायक का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है, जिसका फैसला जनता करेगी।

छिंदवाड़ा में अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी कमलनाथ ने कहा कि मुझे घेर लें, 40 साल छिंदवाड़ा की जनता ने मुझे वोट नहीं दिया, बल्कि अपना प्यार दिया है। कमलनाथ ने टिकट बदलने की बात को लेकर कहा कि जहां के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया। उसका टिकट बदला गया है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

समाजवादी पार्टी और जेडीयू से गठबंधन के सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि हमने पूरा प्रयास किया सीटों के चयन को लेकर बात नहीं बन पाई। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कमलनाथ ने कहा कि यह इस तरह से बात कर रहे हैं जैसे कि यह राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का हो, उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे देश का मंदिर है। हमारे सनातन धर्म का बहुत बड़ा धर्म चिन्ह है, ये किसी पार्टी का मंदिर नहीं है। वही ईडी की रेड को लेकर कमलनाथ ने कहा कि मतदाता सब देख रहे हैं। यह जो चाहे वह करें निशा बांगरे को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

12:30 PM, 26-Oct-2023
बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे लोकेंद्र - फोटो : अमर उजाला

MP Election 2023: बैलगाड़ी में नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी
नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बने लोकेंद्र मेहता अपने समर्थकों के साथ एक बैलगाड़ी में सवार होकर नामांकन फॉर्म दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब था।

विज्ञापन
12:19 PM, 26-Oct-2023
10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॉर्म लेने पहुंचा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॉर्म लेने पहुंचा प्रत्याशी
एडवोकेट संदीप नायक जनता दल यूनाइटेड की टिकट से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा से तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन उनका नामांकन फॉर्म लेना चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे उम्मीदवार एडोकेट संदीप नायक नामांकन फार्म के लिए एक-एक रुपये के दस हजार सिक्के लेकर पहुंचे, जिसे देखकर निर्वाचन अधिकारियों की आंखे खुली की खुली रह गई। जैसे-तैसे चार लोगों ने मिलकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैसों की गिनती पूरी कर नामांकन फॉर्म दिया।

10:52 AM, 26-Oct-2023

MP Election 2023: 28 को दमोह आएंगी प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्तूबर को दमोह आ रही हैं। इसके लिए तैयारी भी प्रारंभ की जा रही है, जहां वह एक सभा को भी संबोधित करेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने जिले की चारों विधानसभा के कांग्रेसजनों, मंडलम सेक्टर, ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस प्रत्याशियों से अनुरोध किया है कि शनिवार को सुबह 10ः30 बजे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हेलीकॉप्टर के द्वारा दमोह आगमन हो रहा है। वह नगर के महाराणा प्रताप स्कूल गाउण्ड में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेगी।

प्रियंका गांधी दमोह में जिले के चारों कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस बीच रोड शो का भी आयोजन किया जा सकता है। प्रियंका गांधी दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन, राव बृजेंद्र सिंह, प्रदीप खटीक और प्रताप सिंह लोधी के पक्ष में रैली एवं जनसभा करेंगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।
 
बता दें, 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी ने भी दमोह आकर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह, जबेरा प्रत्याशी प्रताप सिंह, पथरिया के प्रत्याशी रहे गौरव पटेल और हटा के हरिशंकर चौधरी के समथर्न में सभा में शामिल होने आये थे। इस बार दमोह से कांग्रेस से अजय टंडन मैदान में हैं।

10:11 AM, 26-Oct-2023

MP Election 2023 Live: बुरहानपुर में गधे पर बैठ नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी, 17 नवंबर को पूरे एमपी में अवकाश

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्तूबर को सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर एएसएल रिहर्सल भी की गई।

पीएम नरेंद्र मोदी 27 अक्तूबर को दोपहर सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे। पीएम के साथ प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी आएंगे। पीएम मोदी चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वे सद्गुरु सेवा संघ के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और सद्गुरु सेवा संघ के अस्पताल की व्यवस्था देखने के बाद नई विंग के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें