फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: नाथ बोले- देश के मूल्यों और संविधान को चुनौती देने वाली ताकतें इतनी सक्रिय नहीं थी, जितनी अब है

Mon, 02 Oct 2023 01:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Kamalnath Gandhi Jayanti: कमलनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर बिना नाम लिए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि देश के मूल्यों, संवधान को चुनौती देने वाली ताकतें आज ज्यादा सक्रिय हुई हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधी जी-शास्त्री जी की जयंती का महत्व यूं तो सच्चाई और ईमान के प्रतीक के रूप में सदैव ही रहा है। इस साल इसका महत्व बीते सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा हो रहा है, क्योंकि जब से देश आजाद हुआ है। तब से आज तक कभी भी देश के मूल्यों, संविधान व भाईचारे को चुनौती देने वाली ताकतें इतनी सक्रिय नहीं हुई, जितनी अब हुई हैं।  

विज्ञापन


देश की एकता विरोधी ताकतों को हराएंगे 
कमलनाथ ने आगे लिखा कि हमारे देश की अनूठी खासियत यह है कि ये शांत रहते हुए भी गांधी जी की तरह सही समय पर नैतिक बल के आधार पर अहिंसक क्रांति करने का सामर्थ्य रखता है और जीतता भी है। हमारे देशवासियों ने औपनिवेशिक ताकतों से लेकर देश की एकता की विरोधी ताकतों तक का सामना हमेशा इसी सामर्थ्य से किया है और आगे भी करेंगे और आखिरकार उनको हराएंगे भी। 



समय कठिन है और चुनौती बड़ी है
नाथ ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी की जो मुस्कान उनके चित्रों और चलचित्रों में हम सबने देखी है, उस मुस्कान को आगे भी बचाए-बनाए रखने के लिए हर कांग्रेसी अपने देश से वादा करता है और ये मेरा व्यक्तिगत वचन भी है। समय कठिन है और चुनौती बड़ी है, लेकिन देश के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ी है और जीती भी है… और जीतेगी भी। हर देशप्रेमी के हृदय में, हर सच्चे मन में गांधी जी आज भी जीवित हैं, जीवंत हैं और सदा रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें