फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा की चौथी सूची पर कमलनाथ का बड़ा हमला, बोले- लड़ाई से पहले भाजपा ने हार मान ली

Mon, 09 Oct 2023 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा की चौथी सूची पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी बयानबाजी से पारा चढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा ने अपनी चौथी सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत 25 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तंज कसा। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा की चौथी सूची में एकबार फिर वही चेहरे मैदान में हैं जिन्हें मध्यप्रदेश की जनता भ्रष्टाचार का प्रतीक मानती है। इन थके हारे चेहरों से जनता बोर हो चुकी और अपना पिंड छुड़ाना चाहती है। भाजपा ने इन्हें आगे करके लड़ाई से पहले हार मान ली है। यह चुनाव की तैयारी नहीं, विदाई की तैयारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें