फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पटवारी को मिला चुनाव अभियान समिति में स्थान, भाजपा बोली- अब बारी तंखा-सिंघार के पुनर्वास की

Fri, 22 Sep 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Politics: एआईसीसी ने एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 के बनाई अपनी अभियान समिति में विधायक जीतू पटवारी को स्थान दिया है। उन्हें समिति में को चेयरमैन बनाया गया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पटवारी फिलहाल जनाक्रोश यात्रा में मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
जीतू पटवारी को मिला चुनाव अभियान समिति में स्थान, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का "को चेयरमैन" नियुक्त किया है। पटवारी वर्तमान में कांग्रेस की सात जन आक्रोश यात्राओं में से एक यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इधर, पटवारी के अपॉइंटमेंट के साथ ही जहां एक ओर कांग्रेस में खेमेबाजी की चर्चा तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस में इन दिनों कमलनाथ की चक्की से भी तेज रणदीप सुरजेवाला की चक्की काम कर रही है।
विज्ञापन





इस पूरे मामले में भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि कमलनाथ जी के विरोध के बावजूद सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव का पुनर्वास हो गया, उन्हें कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में सदस्य के रूप में स्थान दे दिया गया। कमलनाथ की चक्की में लंबे समय से पिस रहे जीतू पटवारी भी अब अपना पुनर्वास दिल्ली से करा लाये हैं। जिन नेताओं का नाथ जी ने विरोध किया था, एक-एक करके सब अपना पुनर्वास करा लाये हैं। अब अगली बारी विवेक तन्खा व उमंग सिंघार की है। इन निर्णयों को देखकर लग रहा है कि कांग्रेस में कमलनाथ जी से भी बारीक चक्की, रणदीप सुरजेवाला की पीस रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ महीने पहले बनी कमेटी
इस नियुक्ति से पहले करीब डेढ़ महीने पूर्व ही मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस ने 34 सदस्यों की एक टीम का गठन किया था। यह टीम पार्टी के प्रचार अभियान का जिम्मा संभालेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। भूरिया के साथ ही अब इस कमेटी में राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें