फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सामने आया अकील परिवार का पुराना वीडियो, चुनावों के ठीक पहले हुआ वायरल

Tue, 14 Nov 2023 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बागियों के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी के इस पारिवारिक विवाद के वीडियो में अकील बंधु आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले पूर्व विधायक आरिफ अकील के परिवार का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अकील के बेटे और भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ और माजिद आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन यह वीडियो कुछ साल पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


खुद आरिफ अकील भी वीडियो में बेटों के इस विवाद में बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ महिलाएं भी हैं। बताया जा रहा है कि आरिफ अकील की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा, इस बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। कांग्रेस ने आरिफ के बेटे आतिफ को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को राहुल गांधी ने आतिफ के लिए वोट मांगे और जबरदस्त रोड शो भी किया था। इसके ठीक बाद वायरल किए गए वीडियो के पीछे आतिफ के विरोधियों का हाथ देखा जा रहा है। आरिफ अकील के भाई आमिर अकील भी पार्टी के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। जब पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया तो उन्होंने निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर भतीजे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वीडियो सामने आने के पीछे उनका हाथ होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। 

पुराना है वीडियो
पूर्व विधायक आरिफ अकील इस समय बीमार हैं। व्हील चेयर पर ही रहते हैं। वायरल हुए वीडियो में वह भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। इस आधार पर कहा जा रहा है कि वीडियो पुराना है। आतिफ के समर्थक इस वीडियो के छह साल पुराना होने की बात कह रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि आपसी विवाद हुआ था, जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें