फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची आएगी कल, 60 विधायक समेत 110-130 प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है एलान

Sat, 14 Oct 2023 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को आ सकती है। इसमें 110-130 नाम हो सकते है। जिसमें करीब 60 मौजूदा विधायक के नाम भी शामिल हो सकते है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस सीईसी की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति का दो दिनी मंथन शनिवार को पूरा हो गया। पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने 60 नामों पर चर्चा की। दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन यानी रविवार को जारी हो सकती है। इसमें 110 से 130 नाम हो सकते हैं। इसमें 60 से 70 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद 20 अक्तूबर से पहले बची सभी सीटों पर नाम घोषित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार को भी बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ समेत अन्य सीईसी के सदस्य शामिल हुए। शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी। 

भाजपा से आए नेताओं को भी टिकट
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को भी कांग्रेस टिकट देने जा रही है। इसमें खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, बदनावर से भंवरसिंह शेखावत, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, जावद से समंदर सिंह पटेल, दतिया से अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा, रैंगाव से देवराबागरी या वंदना बांगरी को टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें