फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल, सदस्यता की औपचारिकता की पूरी

Sun, 08 Oct 2023 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से नेताओं और विधायकों का दलबदल का सिलसला जारी है। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज (रविवार) कांग्रेस को पूरी तरह से बाय बाय कह दिया। उन्होंने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन के बड़वाह विधानसभा से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने आज (रविवार) विधिवत भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई।  हालांकि सचिन ने अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनाव के दौरान ही मंच से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का ऐलान कर दिया था। आज रविवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने औपचारिकता पूरी करते हुए भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि सचिन बिड़ला ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र सिंह सोलंकी को 30 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। 
विज्ञापन




पार्टी जो काम देगी करूंगा: बिरला
सचिन बिरला ने कहा कि मैं दो साल से भाजपा का काम कर रहा था। आज मैंने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बिरला ने कहा टिकट देना न  देना पार्टी का निर्णय है। आगे पार्टी जो जिमेदारी और काम देगी उसे करूंगा।  कमलनाथ से मुलाकात और कांग्रेस में लौटने के सवाल पर बिरला ने कहा ये सब अपवाहें हैं जो मेरी सदस्यता के साथ आज पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी।

कांग्रेस ने उठाई थी सदस्यता की मांग
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद भी सचिन बिरला की विधायकी बनी रही थी। कांग्रेस की ओर से दलबदल कानून के तहत बिरला की सदन से सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग उठाई गई थी, मध्यप्रदेश विधानसभा सदस्य नियम 1986 के तहत नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। लेकिन उनकी सदस्यता बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें