फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस का रेड जोन पर फोकस, ग्रीन करने में लगाएगी डबल दम

Wed, 18 Oct 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने हारी हुई विधानसभा सीट को जीतने के लिए बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट किया है। इसके लिए रेड जोन बनाकर काम किया जा रहा है। यहां पर पार्टी लगातार हारती आ रही है। इस बार इन बूथों को हर हाल में जीतने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए कांग्रेस इस बार बूथ पर पहले से ज्यादा फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी ने हारी हुई विधानसभा सीटों पर अपने ऐसे बूथों का चयन किया है, जहां पर पार्टी को लगातार हार मिल रही है। ऐसे बूथ को रेड जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी का मकसद है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में इस रेड जोन को ग्रीन जोन में बदला जाए। इसके लिए कांग्रेस इन बूथ पर अपना डबल दम दिखायेगी। जहां दूसरी ओर भाजपा ने बूथ पर 51 परसेंट वोट शेयरिंग का लक्ष्य रखा है। वहीं, कांग्रेस हर बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट कर रही है।

मैन टू मैन मार्किंग
चिन्हित रेड जोन को ग्रीन जोन में बदलने के लिए कांग्रेस ऐसे बूथ पर मैन टू मैन मार्किंग करके काम करेगी। इसके तहत उस बूथ के हर एक मतदाता की जानकारी एकत्रित कर पार्टी कार्यकर्ता मतदान वाले दिन तक उससे सतत संपर्क बनाए रखेंगे। इसके साथ ही ऐसे बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के लिए पार्टी वर्कर काम करेंगे। मतदाताओं को घर से वोटिंग प्वाइंट पर पहुंचाने के लिए टीम काम करेगी।
विज्ञापन


50-50 कार्यकर्ता
50-50 मतदाताओं से संपर्क करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कौन कार्यकर्ता किस क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, इसकी सूची तैयार कर मंडलम और सेक्टर समिति को दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें