फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: बीजेपी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स तैयार, चुनाव में रहेगी इनकी यह भूमिका

Tue, 03 Oct 2023 09:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने शंखनाद अभियान के तहत सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स मीट को संबोधित किया। यह वॉलिंटियर्स अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2023 मध्यप्रदेश में जितना जमीन पर लड़ा जा रहा है, उतना ही यह वर्चुअल वर्ल्ड में सोशल मीडिया पर भी जारी है। इसके लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने वॉलिंटियर्स तैयार किए हैं, जो सोशल मीडिया पर पार्टी गाइडलाइन के अनुसार प्रचार करते हैं और विरोधियों को जवाब भी देते हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा मंगलवार को रवीन्द्र भवन में शंखनाद अभियान के तहत ऐसे ही सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स की मीट का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल संभाग के सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की। कार्यक्रम में अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं शंखनाद अभियान के प्रभारी शधवल पटेल व सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने वॉलिंटियर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स देश विरोधियों के हर कुचक्र और झूठ का पूरी ताकत के साथ जवाब दें।

भारत में दुनिया को बदलने की ताकत है
प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में दुनिया को बदलने की ताकत है। इस नेरेटिव को न सिर्फ केवल खड़ा करना है, बल्कि इसको स्थापित करना ही यहां उपस्थित वॉलिंटियर्स की वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारी बहनों को पंचायत से पार्लियामेंट तक पॉलिसी मेकिंग में उनके अधिकारों को मजबूत किया है। यह सब बातें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसमें आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने झूठ का नेरेटिव खड़ा किया है, उसे तोड़ने का प्रयास करना और सद्भाव के साथ सरकार के विकास कार्यों के ऐतिहासिक निर्णयों को आगे बढ़ाने का काम आपको करना है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जो कहते हैं उसे शत प्रतिशत पूरा करते हैं, जिसके कारण आज भारत ही नहीं दुनिया के अंदर हमारे नेतृत्व के प्रति एक विश्वास का भाव पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों का जीवन बदलने का अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रारंभ किया है। वहीं, अनेक निर्णय देश हित में प्रधानमंत्री जी ने लिए हैं। इन सब बातों को आगे ले जाने का काम सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को करना है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था कि अगर हम एक रुपये भेजते हैं तो 85 पैसे बिचौलिए खा जाते हैं, सिर्फ 15 पैसे ही गरीब तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने डीबीटी के माध्यम से एक पारदर्शी व्यवस्था दी, जिसके तहत अगर एक रुपये मोदी सरकार गरीब को भेजती है तो पूरा का पूरा एक रुपया गरीब के खाते में पहुंचता है। मोदी जी ने बिचौलियों और दलालों को खत्म किया है। 

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार की नीतियां आज भी इनकी पार्टी में समाहित हैं। उन्हें समाज के सामने उजागर करने का सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज इस शंखनाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी सोशल मीडिया के वॉलिंटियर्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों से प्रेरणा लेकर नए भारत के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें