फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी की दूसरी सूची, इस बार भी 39 नामों में कई चौंकाने वाले

Mon, 25 Sep 2023 09:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों को लेकर दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें 39 नाम हैं। 
विज्ञापन
मप्र चुनावों के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भाजपा ने सोमवार को अपने प्रत्शाशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 39 नाम हैं। इंदौर की एक नंबर सीट से कैलाश विजयवर्गीय का नाम चौंकाने वाला है। वहीं देपालपुर से मनोज पटेल, छिंदवाड़ा से बंटी साहू का नाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को जारी सूची में छह महिलाओं को टिकट दिए गए हैं। बताया गया कि 13 सितंबर को हुई केंद्रीय समिति की बैठक के मंथन में ही ये नाम तय किए गए हैं। सुबह ही पीएम मोदी भोपाल में थे, संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही दूसरी सूचा आएगी। शाम को लिस्ट देकर भाजपा ने एक बार फिर चौंका दिया है। इस सूची में कई बड़े नामों को मौका दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, रीती पाठक, उदय प्रताप सिंह जैसे सांसदों को टिकट दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी एक ब्रेक के बाद इस बार मैदान में लड़ेंगे। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला से होना तय माना जा रहा है। 

छह महिलाओं को टिकट भाजपा की दूसरी सूची में नारी शक्ति वंदन अधिनियम की भी झलक देखने को मिली है। 39 प्रत्याशियों में छह महिलाओं के नाम हैं। इनमें पूर्व मंत्री इमरती देवी (अजा) डबरा से, ज्योति डेहरिया (अजा) परासिया से, गंगाबाई उईके
विज्ञापन


भाजपा की दूसरी सूची
विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
श्योपुर दुर्गालाल विजय
मुरैना रघुराज कंसाना
दिमनी     नरेंद्र सिंह तोमर
लहार    अमरीश शर्मा गुड्डू
भितरवार     मोहन सिंह राठौर
डबरा इमरती देवी
सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल
करैरा रमेश खटीक
राघौगढ़ हिरेंद्र सिंह बंटी बना
देवरी बृजबिहारी पटेरिया
राजनगर अरविंद पटेरिया
सतना गणेश सिंह
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी
सीधी रीती पाठक
सिंहावल विश्वामित्र पाठक
कोतमा दिलीप जायसवाल
जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह
डिंडौरी पंकज टेकाम
निवास फग्गन सिंह कुलस्ते
कटंगी गौरव पारधी
नरसिंहपुर प्रहलाद सिंह पटेल
गाडरवाड़ा उदय प्रताप सिंंह
जुन्नारदेव नत्थन शाह
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
परासिया ज्योति डेहरिया
घोड़ाडोंगरी गंगाबई उईके
उदयपुरा नरेंद्र शिवाजी पटेल
खिलचीपुर हजारी लाल दांगी
आगर मधु गेहलोत
शाजापुर अरुण भीमावत
भीकनगांव नंदा ब्राह्मणे
राजपुर अंतर सिंह पटेल
पानसेमल श्याम बर्डे
थांदला कलसिंह भावर
गंधवानी सरदार सिंह मेड़ा
देपालपुर मनोज पटेल
इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय
नागदा-खाचरौद डॉ. तेजबहादुर सिंह
सैलाना संगीता चारेल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें