फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: बहुजन समाज पार्टी ने दूसरी सूची जारी की, नौ उम्मीदवारों के नाम सामने आए

Thu, 28 Sep 2023 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम है। 
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, आप, सपा और बसपा ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम सामने आए है।
विज्ञापन


बसपा की सूची में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सतना जिले की अमरपाटन सीट पर छन्गेलाल कोल, भिंड सीट पर रक्षपाल सिंह कुशवाह, सीहोर सीट पर कमलेश दौहरे को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित जबलपुर पूर्व सीट पर बालकिशन चौधरी, भोपाल जिले की बैरसिया सीट पर विश्राम सिंह बौध्द, देवास जिले की सोनकच्छ सीट पर डॉ. एसएस मालवीय, उज्जैन जिले की घटिया सीट से जीवन सिंह देवड़ा, पन्ना जिले की गुन्नौर सीट से देवीदीन आशू और छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से डीडी अहिरवार उर्फ दीनदयाल को प्रत्याशी बनाया है। बता दें इससे पहले बसपा ने अगस्त में अपनी पहली सूची में सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें