फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: अकील के उत्तरी किले में एक और दरार, भाई ने सड़क पर आकर जताया दावा

Sun, 08 Oct 2023 10:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तर विधानसभा में भाई और भतीजे के बीच की जंग जगजाहिर है। विधायक आरिफ अकील के भाई ने रविवार को रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। आनन फानन में ही निकली इस रैली में आमिर के हजारों समर्थक जुटे।
विज्ञापन
विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील ने रविवार को रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा के मजबूत कांग्रेसी किले में रविवार को एक और सेंध लग गई है। करीब 6 बार के विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील ने सड़क पर उतरकर कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है। कांग्रेसी झंडों के साथ निकले हजारों आमिर अकील समर्थकों ने आमिर के लिए अपना विश्वास जताया है। 15 अगस्त को पैगाम ए मुहब्बत रैली के दौरान बने पारिवारिक विघटन के बाद से ही इस स्थिति की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और उत्तर विधानसभा से करीब 6 बार के विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील ने रविवार को डीआईजी बंगला से रैली शुरू की। चुनावी अभिवादन करते हुए आमिर हजारों समर्थकों के साथ सिंधी कॉलोनी चौराहे तक पहुंचे। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी आमिर जिंदा है, उसके समर्थकों का स्नेह और आशीर्वाद भी कायम है। साथ ही क्षेत्र की अवाम पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे इस चुनाव उन्हें खिदमत का मौका देंगे। 

गौरतलब है कि आनन फानन में बने रैली निकालने के प्रोग्राम में पहले उत्तर विधानसभा के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने की तैयारी की गई थी। लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने के चलते इसको सिंधी कॉलोनी पर ही समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन




आमिर की दावेदारी के मायने
आमिर अकील को पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता है। अकील के कमोबेश सभी सियासी, प्रशासनिक और क्षेत्र की जनता से जुड़े काम वही देखते आए हैं। आमिर के सियासी करियर में नगर निगम से पार्षद और एमआईसी मेंबर की उपलब्धि जुड़ी है। अकील की बीमारी के चलते उम्मीद की जा रही थी कि वे अपने वारिस के तौर पर आमिर को आगे करेंगे। लेकिन अकील ने 15 अगस्त की पैगाम ए मुहब्बत रैली में आमिर की बजाए अपने मंझले बेटे आतिफ अकील के नाम का एलान कर दिया। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि आमिर कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।

और भी हैं उत्तर के पुत्तर
उत्तर विधानसभा से लंबे समय से एक चुनाव हार चुके कांग्रेसी नेता नासिर इस्लाम भी दावा कर रहे हैं। उनकी लगातार सक्रियता और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उम्मीदवारी दिलाने का आश्वासन दे रखा है। इधर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद को आगे किया है। सऊद के साथ पूर्व पार्षदों का एक बड़ा मजमा है। इन्होंने मिलकर एक महागठबंधन का गठन भी किया है। इसके अलावा उत्तर विधानसभा से कांग्रेस नेता यासिर हसनात भी अपना दावा जता रहे हैं। 
विज्ञापन


भाई की दुआएं लेकर ही निकला हूं
कांग्रेस नेता आमिर अकील ने किसी तरह के पारिवारिक विवाद या आपसी खींचतान की स्थिति से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे बड़े भाई की दुआएं लेकर ही बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई की क्षेत्र के लिए बरसों की सेवाएं और पार्टी के लिए समर्पण को राह मिलेगी। आमिर ने विश्वास जताया कि उन्हें कांग्रेस द्वारा क्षेत्र से टिकट दिया जाएगा। साथ ही अवाम उन्हें खिदमत का मौका देगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें