फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: भाेपाल में स्कूल शिक्षक बना दरिंदा, 3 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर चोट देख सहम गई मां

Wed, 18 Sep 2024 04:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime News: कमला नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। कमला नगर थाने के एक स्कूल टीचर ने तीन साल की बच्ची से के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता तब चला, जब बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान देखे। यह सब देखकर मां सहम गई। पुलिस ने आरोपी कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया है, वह स्कूल में आईटी का शिक्षक है। बताया जा रहा है पीड़ित बच्ची की मां ने मामले को लेकर दो दिन पहे स्कूल में भी शिकायत की थी। कमला नगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


कमलानगर पुलिस के अनुसार 3 साल की मासूम थाना क्षेत्र में रहती है और एक निजी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार दोपहर बाद जब मासूम घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। यह जानकारी मां को उस समय लगी जब वह बच्ची की स्कूल ड्रेस उतार रही थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद मां स्कूल पहुंची और प्रबंधन को बेटी के साथ दरिंदगी किए जाने की सूचना दी। मां ने मासूम द्वारा बताए गए टीचर कासिम रेहान का नाम भी स्कूल प्रबंधन को बताया। मासूम की मां ने स्पष्ट बताया कि कासिम रेहान नाम के टीचर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन के कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को महिला बच्ची के साथ कमलानगर थाने पहुंची और उसने शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक कासिम रिहान को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल की मासूम के साथ स्कूल शिक्षक द्वारा राजधानी भोपाल में दरिंदगी की किए जाने के बाद कांग्रेस मुखर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला अपराध को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। वहीं प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस विवेचना कर रही है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी कि उसने समय पर जानकारी मिलने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नरेंद्र सलूजा, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

भोपाल दुष्कर्म मामले पर नरेंद्र सलूजा का एक्स पर पोस्ट...
भोपाल के एक स्कूल में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ कासिम रेहान नाम के एक शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस घटना के दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी का जुड़ाव कांग्रेस से रहा है और कुछ कांग्रेस के नेताओं का आरोपी करीबी भी रहा है, संरक्षण भी प्राप्त है? यह देखने में आ रहा है कि शांति के टापू मध्यप्रदेश में घट रही ज्यादातर अपराधिक घटनाओं में कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम ही सामने आ रहे हैं।

चाहे छतरपुर की घटना हो, उज्जैन की, दतिया की, इंदौर की, बडा मलहरा की घटना हो या अलीराजपुर की घटना हो सभी में दोषी कांग्रेस से जुड़े ही सामने आए हैं। राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर प्रदेश भर में हो हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी इस घृणित मानवता को तार-तार करने वाली इस घटना पर मौन क्यों हैं? दोषी का नाम लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग वाला बयान वो कब जारी करेंगे?

ईद मिलान्दुब्बी के जुलूस के निकलने के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामने आई उपद्रव व हुड़दंग की घटना पर भी एक भी कांग्रेसी ने मुंह नहीं खोला? एक ने भी इसकी निंदा नहीं की, एक ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग नहीं की और वहीं राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी जारी रही? यही कांग्रेस का चरित्र दोहरा चरित्र है, जो प्रदेश की जनता देख रही है। लेकिन कांग्रेस याद रखें मध्यप्रदेश में कानून का राज है, भाजपा की सरकार है, मोहन यादव जी की सरकार है। ऐसे किसी भी उपद्रवी, हुड़दंगी, अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। लेकिन हर घटना पर जाति, धर्म और आरोपी की राजनैतिक पृष्ठभूमि देखकर मुंह खोलने वाली कांग्रेस का असली चरित्र प्रदेश की जनता देख रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें