फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में 219 नए केस, एक्टिव केस अब भी एक हजार के ऊपर

Fri, 22 Jul 2022 11:41 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में स्थिरता आ गई है। पिछले कुछ दिन से 200 के आसपास ही केस आ रहे हैं। गुरुवार को 219 नए केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 219 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 217 लोग स्वस्थ हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बूस्टर डोज के महाभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद सरकारी मशीनरी ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए सक्रिय हो गई है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 219 नए मामले सामने आए। वहीं, 217 लोग ठीक हो गए। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक हजार 435 है। इनमें से सिर्फ 52 लोग अस्पतालों में एडमिट है। वहीं, 1,395 लोग घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आठ हजार 195 लोगों के सैम्पल 24 घंटे में लिए गए। संक्रमण दर 2.67 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं हुआ है। इस समय पुलिसकर्मियों के छह एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन 1.95 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगा है। कुल वैक्सीनेशन देखें तो 12 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इंदौर में सबसे अधिक नए केस 
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 122 केस इंदौर में मिले हैं। वहीं, भोपाल में 33 नए मामले सामने आए हैं। जबलपुर में 23, ग्वालियर में आठ, बालाघाट, कटनी, सीहोर और नरसिंहपुर में तीन-तीन, रतलाम, डिंडौरी, खरगोन, टीकमगढ़, विदिशा और हरदा में दो-दो, होशंगाबाद, छतरपुर, दतिया, सागर, धार, रायसेन, मुरैना, मंदसौर और उज्जैन में एक-एक नए केस सामने आए हैं।   

सबसे अधिक एक्टिव केस भी इंदौर में 
इंदौर में इस समय प्रदेश के आधे से अधिक एक्टिव केस हैं। यहां इस समय 756 एक्टिव केस है। इसके बाद भोपाल में 231 और जबलपुर में 176 एक्टिव केस है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें