फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:बुधनी, विजयपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जमावट, सीनियर नेताओं को दी जिम्मेदारी,पटवारी कर रहे दौरा

Sun, 06 Oct 2024 06:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 प्रदेश में होने वाले दो विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीख घोषणा से पहले कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इन दोनों विधानसभाओं में लगातार दौरा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को विधानसभा लोकसभा और उसके बाद छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में होने वाले दो विधानसभाओं के उपचुनाव की तारीख घोषणा से पहले तैयारी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इन दोनों विधानसभाओं में लगातार दौरा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने विजयपुर और बुधनी सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एआईसीसी कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बुधनी और विजयपुर दोनों ही सीटें यहां के विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। कांग्रेस ने श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर चार नेताओं की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन



जाने किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी 
 कांग्रेस ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को विजयपुर में एआईसीसी की कमेटी का अध्यक्ष बनाया है, जबकि विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और पूर्व विधायक नीटू सिकरवार को सदस्य बनाया है। इसके अलावा जयवर्धन सिंह विजयपुर सीट के प्रभारी भी हैं। 2023 में विजयपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते कांग्रेस के रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सीट खाली हो गई थी।


अरुण यादव को दी बुधनी की जिम्मेदारी 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। पार्टी ने यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को एआईसीसी की कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। जबकि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सदस्य बनाया है। जानकारी के लिए बतादें कि बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। खास बात यह है कि अरुण यादव खुद भी बुधनी विधानसभा सीट से 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने यहां अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें