फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम बोले- विश्व में गुंजायमान हो रहा वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र, अच्छी बारिश के लिए महाकाल को किया प्रणाम

Sat, 09 Sep 2023 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कैबिनेट से पहले मंत्रियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में हा रही जी-20 बैठक को लेकर कहा कि विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र गुंजायमान हो रहा है। उन्होंने अच्छी बारिश के लिए बाबा महाकाल को प्रणाम किया।  
विज्ञापन
शिवराज कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : @ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 की बैठक दुनिया भर से भारत आए राष्ट्र प्रमुखों की उपस्थिति में हो रही है। भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है।  मध्यप्रदेश कैबिनेट की ओर से इन राष्ट्र प्रमुखों का स्वागत है। जी 20 की यह बैठक सभी के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने जी 20 बैठक और भारत की अध्यक्षता के संदर्भ में प्रधान मंत्री नरेंद मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र विश्व में गुंजायमान हो रहा है। यह बैठक दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी बनेगी।
विज्ञापन


बीना बनेगा दूसरा पीथमपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के बीना में रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प के भूमिपूजन के लिये 14 सितंबर को पधार रहे हैं। यह निवेश की दृष्टि से अहम दिन होगा। प्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि होगी। बीना पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की तरह विकसित होगा। आने वाले समय में सागर जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले विदिशा, गुना और अशोक नगर भी निवेश की दृष्टि से हब बन जाएगें। क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश आ रहे हैं। सिर्फ बीना रिफायनरी से निवेश 50 हजार करोड़ रुपए का है।  करीब 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मध्यप्रदेश शासन ने करीब 15 हजार करोड़ की छूट इस प्रकल्प के लिए प्रदान की है। 

सीएम कल ग्वालियर से बहनों के खातों में डालेगी राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 10 सितंबर को लाड़ली बहना दिवस है। ग्वालियर से सिंगल क्लिक द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना नई सामाजिक क्रांति बन गई है। प्रभारी मंत्री अपने जिलों में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। विभिन्न ग्रामों और शहरों में लाड़ली बहनाएं भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 
विज्ञापन


महाकाल महाराज को प्रणाम, प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल कैबिनेट की ओर से महाकाल महाराज के चरणों में प्रणाम करना चाहता हूं। महाकाल महाराज ने कृपा की। सच्चे हृदय से प्रार्थना की जाए तो प्रार्थना सुनी जाती है। प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। फसलों को जीवनदान मिला है। किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता है। विद्युत की बढ़ी हुई वर्तमान मांग को पूरा करना आसान हो रहा है। यह भगवान महाकाल की ही कृपा है कि हम फसलें भी बचा पाए और अन्य व्यवस्थाओं में आसानी हुई है। 

सांची सोलर सिटी विशेष उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सप्ताह लोकार्पित सांची सोलर सिटी  देश की पहली सोलर सिटी है। सांची में घरों में सोलर लाइट का सभी लाभ ले रहे हैं। यहां तक की मोबाइल की चार्जिंग के लिए व्यवस्था है। ऊर्जा विभाग सहित सांची के नागरिक बधाई के पात्र हैं। आईआईटी कानपुर के सहयोग से सांची जीरो नेट की दिशा में आगे बढ़ रही। इसके लिए एमओयू भी हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें