फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर दंपती केस: CM मोहन यादव ने गृहमंत्री से CBI जांच की मांग की, बोले- पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है प्रदेश

Sat, 07 Jun 2025 06:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिलांग में लापता हुई इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की है और CBI जांच के आदेश देने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में लापता इंदौर की बेटी सोनम रघुवंशी के मामले में मध्यप्रदेश सरकार गंभीरता से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की है और इस मामले में CBI जांच के आदेश देने का आग्रह किया है।  मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश, सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। साथ ही, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज  
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील प्रकरण की गहराई से जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

इससे पहले रघुवंशी समाज और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर CBI जांच की मांग कर चुके हैं। अब खुद मुख्यमंत्री द्वारा इस दिशा में कदम उठाने से परिजनों को न्याय और सोनम की वापसी की उम्मीद और मजबूत हुई है।




ये भी पढ़ें-   Eid-ul-Azha: भोपाल में ईद-उल-अजहा पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की, मुल्क और फिलिस्तीन के लिए की दुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें