फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: गुरु नानक देव ने समाज को दिया समानता और भाईचारे का संदेश, सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा

Mon, 23 Nov 2026 10:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) की पूर्व संध्या पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली बुराइयों और कमजोरियों को दूर करने के साथ समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरु नानक देव की यात्रा भारत से लेकर अफगानिस्तान तक पहुंची। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना की और लंगर की परंपरा के माध्यम से समाज को बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठने और भोजन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वच्छ और हरित होगा सिंहस्थ: रोज 2500 टन कचरा साफ करेंगे 13 हजार कर्मचारी; श्रद्धालुओं के लिए 2000 बसें
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद सभी नागरिकों पर बना रहे। गुरुद्वारा समिति की ओर से डॉ. पीएस बिंद्रा ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन भी सुना। कार्यक्रम में राहुल कोठारी, रविन्द्र यति, नेहा बग्गा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सब्सिडी के बदले मांगी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार लेते उद्यान विभाग के सहायक संचालक और पत्नी को पकड़ा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें