फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: CM ने देवास के उद्यमियों से किया संवाद, औद्योगिक पार्कों में होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की तैयारी

Fri, 27 Nov 2026 09:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर और उज्जैन तक औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के उद्यमियों से संवाद में जमीन, पानी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं दूर करने के साथ औद्योगिक पार्कों में होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की योजना बताई।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्यमियों से संवाद करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर और उज्जैन तक औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इससे देवास में उद्योगों के विस्तार के लिए जमीन की उपलब्धता से जुड़ी समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत उद्यमियों से संवाद के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास प्रदेश का पुराना औद्योगिक क्षेत्र है और यहां नए उद्योग लगाने की काफी संभावनाएं हैं। सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रही है। उद्योगों के उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। देवास के पास देश का पहला डीप टेक रिसर्च पार्क भी विकसित हो रहा है, जिससे उद्योगों को नई तकनीक और अनुसंधान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक पार्कों में अब आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देने के प्रावधान किए जा रहे हैं। इससे वहां फाइव स्टार होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और श्रमिकों के रहने की सुविधाएं विकसित हो सकेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम यादव बोले- सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में

उद्यमियों ने बताईं समस्याएं
संवाद के दौरान उद्यमियों ने जमीन, पानी और बैंक ऋण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। उद्यमी अशोक खंडेलिया ने बताया कि देवास में 1100 से अधिक उद्योग संचालित हैं। उन्होंने उद्योगों की स्थापना के लिए अनुमतियों की प्रक्रिया आसान बनाने के प्रयासों की सराहना की। विपिन जैन ने उद्योगों के लिए जमीन और पानी की उपलब्धता का मुद्दा उठाया, जबकि अमरजीत सिंह खनूजा ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत बताई। मनीष ने कहा कि वे निमरानी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगा रहे हैं। देवास में पर्याप्त पानी मिलने पर यहां भी इकाई स्थापित करना चाहेंगे। उन्होंने बैंक ऋण की प्रक्रिया सरल बनाने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: नर्मदा के पानी से सीहोर के 76 गांवों के खेत होंगे सिंचित, आठ हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

पशु आहार जांचने को बने प्रयोगशाला
दीपक लालवानी ने डेयरी उद्योग में पशु आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रयोगशाला बनाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अनिल माहेश्वरी की उद्योगों के लिए भूमि आवंटन संबंधी शिकायत पर जिला उद्योग अधिकारी को एक सप्ताह में निराकरण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों के साथ युवाओं और किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उद्यमियों को ई-कॉमर्स और डिजिटल माध्यमों से अपने उत्पाद देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें